नकली पशु दवा बनाने के आरोप में एक गिरफ्तार ७ लाख २३ हजार का रसायन जप्त

A person was arrested on the charge of making fake animal medicine, chemicals worth 7 lakh 23 thousand were seized

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी – भिवंडी शहर किदवाई नगर में जानवरों के लिए नकली दवा बनाने के और बिक्री करने के आरोप में एफडीए विभाग और शांतिनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ७ लाख २३ हजार रुपये कीमत का रसायन मिश्रण लिक्विड बरामद किया है। इस मामले में २३ वर्षिय आर्शिक लियाकत सरदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य आरोपी २७ वर्षिय सैफूल माजीद सनफाई और लियाकत सेठ फरार हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल भाग गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही हैं।पुलिस व्दारा मिली जानकारी के आनुशार तीनों आरोपियों ने मिलकर किदवाई नगर स्थित टीचर कॉलोनी के पास अवैध रूप से जानवरों को दूध अधिक देने वाली ऑक्सीटोसीन दवा और इंजेक्शन तैयार कर रहे थे। इन दवाओं का उपयोग गाय और भैंस के लिये अधिक दूध उत्पादन के लिए किया जाता है। इस इंजेक्शन से जानवरों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है और इस दूध के सेवन से इंसानों को भी गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है। आरोपी बिना किसी सरकारी लाइसेंस और नियमों का पालन न करते हुए नकली बनावटी दवाओं का निर्माण करके और वितरित भी कर रहे थे। ये दवाएं शरीर में संक्रमण, कमजोरी और अन्य गंभीर बीमारियां पैदा कर सकती हैं। शांतिनगर पुलिस ने इस मामले में आरोपी आर्शिक लियाकत सरदार को गिरफ्तार कर लिया है। और अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि यह अवैध गतिविधि स्वास्थ्य विभाग के नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इस घटना की आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक कुचेकर कर रहे है।

Related Articles

Back to top button