आजमगढ़:पोखरी में मिला पूर्व प्रधान की बेटी का शव,जांच में जुटी पुलिस व फॉरेंसिक टीम
रिपोर्ट: रिंकू चौहन
बरदह, आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के अवदह खास गांव में गुरूवार को एक महिला का शव पास के पोखरे में मिला। इस बात की जानकारी गांव के लोगों को सुबह हुई जब उधर से गुजर रहे कुछ लोगों की नजरें पोखरे की तरफ गई तो देखा कि महिला का शव पानी में पड़ा है। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक की टीम मामले की जांच में जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अवदह खास गांव के निवासी पूर्व प्रधान ध्यानचंद सिंह की बेटी अनीता सिंह (34) बुधवार को घर से निकली थी। अनीता सिंह का तीन वर्ष से मानसिक इलाज चल रहा था। इस कारण वह अपने मायके में रहकर इलाज करा रही थी। बुधवार को सुबह बिना कुछ बताए वह घर से बाहर कहीं चली गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की।
इसके बाद भी महिला का कहीं पता नहीं चल सका। महिला का पता न चलने पर इस मामले में परिजनों ने बरदह थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच गुरूवार को सुबह खेत में जाते समय घर से सटा हुआ पोखरी में पानी शव ऊपर देख कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस की टीम और फारेंसिक टीम जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद मृतका के देवर और परिजन भी आ गए। मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतका का विगत तीन वर्ष से मुंबई से इलाज चल रहा था। आराम न होने पर मृतका का मायके से इलाज चलने लगा था। इसी दौरान मृतका का संदिग्ध परिस्थितियों में पोखरे से शव बरामद हुआ। मृतका के पति नवीन मुंबई में में प्राइवेट नौकरी करते हैं।