पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने देश के विकास में दिया अमूल्य योगदान
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्म शताब्दी एवं सुशासन दिवस पर केएनपीजी में आयोजित हुआ विविध कार्यक्रम

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही।भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के 100वीं जयंती एवं सुशासन दिवस के अवसर पर बुधवार को केएनपीजी सभागार में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जहां जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मिश्र, सीडीओ डॉ.शिवाकांत द्विवेदी,
एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ,प्राचार्य केएनपीजी प्रो.रमेश चंद्र, डीआईओएस अंशुमान आदि के ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लोक भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उपस्थिति लोगों को दिखाया गया। वहीं 19 से 24 दिसंबर के मध्य विभिन्न विद्यालयों में आयोजित निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, काव्य पाठ प्रतियोगिता में शामिल प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजयी छात्र-छात्राओं को जिलाध्यक्ष भाजपा, सीडीओ व एडीएम ने प्रमाण पत्र व चेक देकर पुरस्कृत व सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मिश्र कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारत को राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक रूप से समृद्ध व मजबूती प्रदान करने में अपनी महती भूमिका निभाई है। सीडीओ डॉ.शिवाकांत द्विवेदी ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई को नमन करते हुए उनके व्यक्तिव पर प्रकाश डाला। एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया।
इस मौके पर पीडी डीआरडीए आदित्य कुमार, केएनपीजी कॉलेज के प्रो.बालकेश्वर, डॉ.रश्मि सिंह, डॉ.आशुतोष कुमार श्रीवास्तव व अन्य प्रोफेसर, छात्र-छात्राएं आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।



