आजमगढ़ पीड़ित पिता ने लगाया लड़की के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गायब कर देने का आरोप पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

आजमगढ़:पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर न्याय की गुहार लगाने पहुंचे पीड़ित पिता नौशाद कुरैशी मोहल्ला चकला थाना कोतवाली ने पत्रकारों से बातचीत में गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि मेरी दूसरी लड़की साबरीन बानो का विवाह सलाहुद्दीन पुत्र मुमताज निवासी मोहल्ला सीताराम थाना कोतवाली आजमगढ़ के साथ 24 मार्च 2019 को हुआ था लड़की जब विदा होकर अपने ससुराल गई तो लड़की की सास ननंद जेठानी दहेज के लिए शारीरिक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे और चार चक्का गाड़ी की मांग की हमारी लड़की ने सारी बातें अपनी बड़ी बहन आफरीन से बताया हमारी लड़की यह सब सहती रही कि भविष्य में सब ठीक हो जाएगा इसी बीच हमारी लड़की ने एक लड़का और एक लड़की को जन्म दिया किंतु उन लोगों की प्रताडना बढ़ती गई 3 सितंबर 2023 को अफवाह से पता चला कि हमारी लड़की अपने ससुराल में नहीं है पहले तो उसके घर वालों ने हमारी पत्नी और हमारे घर वालों को घर में जाने नहीं दिया बाद में हम लोग घर में गए तो घर के अंदर मेरी लड़की कहीं नहीं दिखी और उसके बच्चे हमें देखकर रोने चिल्लाने लगे उपरोक्त लोगों ने बच्चों को हमारे सामने से हटा दिया हमें शक है कि चार चक्का गाड़ी की दहेज की मांग पूरा न होने के कारण हमारी लड़की साबरीन को जान से मार कर लाश को गायब कर दिया गया है इससे पहले भी हमने कोतवाली में तहरीर दी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई हम मांग करते हैं कि मामले को संज्ञान में लेते हुए निष्पक्ष जांच करा कर मुकदमा दर्ज करते हुए उचित कार्यवाही की जाए,



