शीत्सांग : 2024 तक 431 राजमार्ग परिवहन निर्माण परियोजनाएं क्रियान्वित

[ad_1]

बीजिंग, 10 फरवरी (आईएएनएस)। हाल ही में, चीन के शीत्सांग प्रदेश के परिवहन विभाग ने 2025 क्षेत्रीय परिवहन कार्य सम्मेलन आयोजित किया और 2024 की उपलब्धियों का सारांश प्रस्तुत किया।

बताया गया है कि 2024 में प्रदेश के परिवहन विभाग ने व्यापक परिवहन, राष्ट्रीय रक्षा परिवहन, आजीविका परिवहन, हरित परिवहन और डिजिटल परिवहन के निर्माण में नए परिणाम प्राप्त किए हैं और नई उपलब्धियां हासिल की हैं।

2024 में शीत्सांग में 431 राजमार्ग परिवहन निर्माण परियोजनाओं को लागू किया गया और यातायात के लिए खुले राजमार्गों की कुल दूरी 1 लाख 24 हजार 9 सौ किलोमीटर तक पहुंची। जी4218 के ल्हासा से शिगात्से भाग तक और एस5 के ल्हासा से जेतांग एक्सप्रेसवे भाग तक जैसी परियोजनाएं पूरी होकर यातायात के लिए खोल दी गई, तथा कई प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण में तेजी लाई गई है।

शीत्सांग के अंदर और बाहर जाने के मुख्य चैनलों की गुणवत्ता में सुधार किया गया। 2024 में शीत्सांग के सभी गांवों और कस्बों को जोड़ने वाला सड़क परिवहन नेटवर्क धीरे-धीरे बनाया गया, 309 ग्रामीण सड़क सुधार परियोजनाएं लागू की गई, कस्बों और प्रशासनिक गांवों की सड़क सुधार दर क्रमशः 97.99% और 86.05% तक पहुंची और ग्रामीण सड़कों की माइलेज 94,800 किलोमीटर तक पहुंची।

अब, पूरे क्षेत्र में 623 टाउनशिप और 3,869 प्रशासनिक गांवों में बस सेवा है, जिनमें बस पहुंच दर क्रमशः 91.75% और 72.42% तक पहुंच गई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button