भिवंडी मनपा के कई क्षेत्रो मे़ गटर के टूटे चेंबर दे रहे हादसे को दावत

In many areas of Bhiwandi municipality, broken chambers of sewers are leading to accidents

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी -भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र में कई गटरों पर लगे लोहे के चेंबर टूटे या गायब हो गए हैं। इससे क्षेत्र में दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है। इस मुद्दे पर नागरिक गिरीश जावेरी ने कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शिकायत की है कि नगर पालिका द्वारा १५ दिन में चेंबर की मरम्मत का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हुआ।
गोपाल नगर क्षेत्र में गटरों के लोहे के चेंबर टूटे हुए हैं। गिरीश जावेरी ने १३ नवंबर को इस संबंध में नगर पालिका को मेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई थी। इसके जवाब में नगर पालिका ने १८ नवंबर को लिखित रूप में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके, 3 दिसंबर को सूचना अधिकार के तहत दिए गए जवाब में काम पूरा होने की गलत जानकारी दी गई।गिरीश जावेरी ने आरोप लगाया कि संबंधित प्रभाग समिति के उप अभियंता विनोद भोईर ने निर्धारित समय में शिकायत का समाधान नहीं किया। उन्होंने मांग की है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए और लापरवाही का उल्लेख उनकी गोपनीय रिपोर्ट में किया जाए। चिंता की बात यह है कि क्षेत्र में दादासाहेब दांडेकर विद्यालय भी है। टूटी गटरों के कारण यहां से गुजरने वाले बच्चों की सुरक्षा को है। जावेरी ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कोई दुर्घटना होती है तो इसके लिए नगर पालिका प्रशासन जिम्मेदार होगा।

Related Articles

Back to top button