Azamgarh :प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ़ कुंटू सिंह के तालाब के मछलियों के हुई नीलामी

प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ़ कुंटू सिंह के तालाब के मछलियों के हुई नीलामी

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
आज दिनांक 26 12 2024 को माननीय न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ मुकदमा नंबर 6/08 राज बनाम ध्रुव सिंह उर्फ़ कुंटू सिंह अंतर्गत धारा 14 (1) उत्तर प्रदेश गृह बंद अधिनियम मैं पारित आदेश के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन व क्षेत्र अधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में तहसील सभागार सगड़ी में नायब तहसीलदार विवेकानंद थाना अध्यक्ष जीयनपुर मय पुलिस बल की उपस्थिति में ग्राम खालिसपुर स्थित गाटा संख्या 130 131 132 की भूमि का 1/3 भाग तालाब में पलक मछलियों की नीलामी की गई जिसमें दशरथ पुत्र स्वर्गीय त्रिलोकी निवासी अजमतगढ़ तथा फजलूर्रहमान पुत्र अब्दुल्ला निवासी चांदपार थाना जीवनपुर ने नीलामी में प्रतिघात किया जिसमें सबसे ज्यादा 1,18,000 की बोली लगाकर अजमतगढ़ निवासी दशरथ पुत्र स्वर्गीय त्रिलोकी ने तालाब की मछलियों को लिया l

Related Articles

Back to top button