इजरायली हमले में बाल-बाल बचे डब्ल्यूएचओ चीफ, फ्लाइट पर सवार होने के दौरान हुई बमबारी

[ad_1]

नई दिल्ली, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। यमन के सना एयरपोर्ट पर गुरुवार को इजरायल ने हमला किया। हमले में बंदरगाह और एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया। इजरायल की ओर से जिस वक्त एयरपोर्ट पर हमला किया गया, उस दौरान वहां डब्ल्यूएचओ चीफ टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस भी मौजूद थे। इस हमले में डब्ल्यूएचओ चीफ बाल-बाल बच गए।

दरअसल, हूती विद्रोहियों ने पिछले कई महीनों से यूएन कर्मचारियों को बंधक बना रखा है। इन्ही कर्मचारियों की रिहाई के लिए बातचीत करने डब्ल्यूएचओ चीफ यमन पहुंचे थे।

एयरपोर्ट पर हुए हमले की जानकारी देते हुए डब्ल्यूएचओ चीफ टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों की रिहाई के लिए बातचीत करने और यमन में स्वास्थ्य और मानवीय स्थिति का आकलन करने का हमारा मिशन आज पूरा हो गया। हम बंदियों की तत्काल रिहाई की मांग करते रहेंगे। लगभग दो घंटे पहले जब हम सना से अपनी उड़ान पर सवार होने वाले थे, तो हवाई अड्डे पर बमबारी हुई। हमारे विमान के चालक दल के एक सदस्य को चोट लगी।”

उन्होंने आगे लिखा, “हवाई अड्डे पर कम से कम दो लोगों के मारे जाने की खबर है। हवाई यातायात नियंत्रण टावर, प्रस्थान लाउंज – जहां हम थे, वहां से कुछ मीटर की दूरी पर – और रनवे क्षतिग्रस्त हो गए। हमें रवाना होने से पहले हवाई अड्डे को हुए नुकसान की मरम्मत होने तक इंतजार करना होगा। मेरे संयुक्त राष्ट्र और डब्ल्यूएचओ के सहकर्मी और मैं सुरक्षित हैं। हम उन परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं जिनके प्रियजनों ने हमले में अपनी जान गंवाई।”

–आईएएनएस

पीएसके/केआर

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button