Jaunpur news:बड़े ही उत्साह के साथ लोगों ने मनाया दीपावली का त्यौहार
रिपोर्ट-शमीम
मड़ियाहूं,जौनपुर। स्थानीय नगर से लेकर गाँव तक रोशनी का महापर्व दीपावली पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। पूरा नगर इस महापर्व पर रोशनी से जगमग दिखाई दिया। रात भर लोग अपने अपने घरों के आगे आतिशबाजी छोड़ते हुए आनन्द ले रहे थे।वही बच्चों व महिलाओं ने भी उत्साह के साथ आनन्द ले रहे थे।दीपावली के पर्व को लेकर लोग कई दिन से तैयारियों में जुटे थे। वही लोगो ने पूजा अर्चना के साथ भगवान श्री गणेश व मां लक्ष्मी से सभी के लिए सुख शांति की कामना की।वही नगर से लेकर गांव तक लोगों ने पटाखे व आतिशबाजी का आनन्द लिया।