घर में सेंधमारी, डेढ़ लाख के गहने चोरी
Burglary in the house, theft of jewelry worth one and a half lakhs

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – भिवंडी कशेली गांव में एक फ्लैट में सेंधमारी की घटना सामने आई है। इस वारदात में चोरों ने १ लाख ५८:हजार ५०० रुपये के सोने के आभूषण चुरा लिए। पुलिस के मुताबिक कशेली स्थित सदगुर कृपा सोसायटी की तीसरी मंजिल पर रहने वाले निलेश अनिल देवरुखकर २१ से २६ दिसंबर के बीच बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके फ्लैट में घुसकर बेडरूम में अलमारी के लॉकर में रखे गहने उड़ा लिए। देवरूखकर ने इस घटना की शिकायत नारपोली पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



