Azamgarh :ढाई साल की बच्ची के साथ दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
ढाई साल की बच्ची के साथ दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
पवई थाने पर दिनांक 27.12. 2024 को वादी ने सुबह 00.51 बजे रात्रि में लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 26.12.2024 को समय शाम 5:00 बजे वादी की पुत्री उम्र करीब ढाई वर्ष घर के बाहर खेल रही थी तभी उसके रोने की आवाज सुनकर मैं घर के बाहर आया तो देखा कि विपक्षी इंद्रेश पुत्र तीर्थ द्वारा पुत्री को अपने घर के कमरे के अंदर ले जाकर दुराचार किया गया प्रार्थना पत्र के आधार पर थाने में मुकदमा संख्या 379/ 2024 धारा 65 (2) बी एन एस व 5m/6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया l आज दिनांक 28.12.2024 को थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह हमराहियों के साथ घटना के आरोपी इंद्रेश पुत्र तीर्थ ग्राम ओरिल कमटार उम्र 32 वर्ष को फत्तनपुर इमली महुआ मोड़ के पास से समय करीब 9:35 बजे हिरासत में ले लिया गिरफ्तार आरोपी का चलन माननीय न्यायालय किया गया l



