Azamgarh :जिले की कक्षा 11 -12 में 297 वह दशमोत्तर कक्षाओं में 653 शिक्षण संस्थाओं ने छात्रवृत्ति डिजिटल लॉक नहीं किया
जिले की कक्षा 11 -12 में 297 वह दशमोत्तर कक्षाओं में 653 शिक्षण संस्थाओं ने छात्रवृत्ति डिजिटल लॉक नहीं किया
रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह ने बताया है कि वित्तीय वर्ष /शैक्षिक सत्र 2024- 25 में अन्य पिछड़ा वर्ग पूर्व दशम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत वर्तमान में जनपद स्तर पर छात्रवृत्ति डाटा वेरिफिकेशन एवं अग्रसारण की कार्यवाही चल रही है जिसमें अभी तक कक्षा 11 -12 में 297 शिक्षण संस्थाएं एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं में 653 शिक्षण संस्थाओं द्वारा अभी तक अपनी संस्था की छात्रवृत्ति प्रोफाइल अपडेट करते हुए डिजिटल लॉक नहीं किया गया है जिसके कारण अग्रिम कार्यवाही किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है l उन्होंने जिले के संचालित समस्त शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि जिनके द्वारा अभी तक विद्यालय की छात्रवृत्ति प्रोफाइल लॉक नहीं की गई है वह अपनी प्रोफाइल 31 दिसंबर 2024 तक लाक करते हुए विद्यालय स्तर पर लंबित सभी छात्रवृत्ति डाटा को नियमानुसार ऑनलाइन फॉरवर्ड करना सुनिश्चित करें l इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए अन्यथा कोई पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित होगा तो उसका समस्त उत्तरदायित्व संबंधित शिक्षण संस्था का होगा l



