कृति खरबंदा ने पति पुलकित सम्राट को रोमांटिक अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

मुंबई, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृति खरबंदा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पति पुलकित सम्राट रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

अभिनेत्री ने प्यार और स्नेह से भरी इस पोस्ट के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें भी पोस्ट की। कृति ने जन्मदिन संदेश में पुलकित के प्रति गहरी प्रशंसा व्यक्त की।

इंस्टाग्राम पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा, “मेरे पसंदीदा व्यक्ति, सबसे अच्छे दोस्त, प्रेमी, साथी, टूर गाइड, शेफ, मेरे पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं! क्या करती मैं तेरे बिना! तू है तो सब है, तू नहीं तो कुछ नहीं।

कृति द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में कपल एक साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं, जो खुशी और गर्मजोशी से भरपूर है। चाहे घर पर आरामदेह पल हों या साथ में एडवेंचर, तस्वीरों ने प्रशंसकों को उनके खुशनुमा और बेफिक्र रिश्ते की झलक दिखाई।

पिछले महीने, इस जोड़े ने अपने दिवाली समारोह की झलकियां साझा की थी।

पोस्ट को कैप्शन देते हुए अभिनेत्री ने लिखा, “हैप्पी दिवाली, पहली चीजें हमेशा खास होती हैं।

बता दें कि कृति और पुलकित ने 15 मार्च को शादी की थी। दोनों ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लव कपल ने लिखा कि गहरे नीले आसमान से लेकर सुबह की ओस तक। उतार-चढ़ाव के बीच, यह सिर्फ तुम हो। शुरुआत से लेकर अंत तक, हर पल, जब मेरा दिल अलग तरह से धड़कता है, तो यह तुम ही हो।

इस जोड़ी ने पहली बार 2018 की फिल्म “वीरे की वेडिंग” में साथ काम किया था। वे 2019 की कॉमेडी “पागलपंती” में भी नजर आए। इसके अलावा, कृति ने पुलकित के साथ बेजॉय नांबियार की “तैश” में काम किया, जिसमें हर्षवर्धन राणे, जिम सर्भ, संजीदा शेख और अभिमन्यु सिंह भी थे।

कृति खरबंदा ने हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है, जिनमें “हाउसफुल 4”, “पागलपंती” और “14 फेरे” शामिल हैं।

पुलकित को फुकरे फिल्म श्रृंखला में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है और वह “डॉली की डोली,” “बैंगिस्तान,” “सनम रे,” “जुनूनियत” और “हाथी मेरे साथी” जैसी फिल्मों में दिखाई दिए हैं। उन्हें एकता कपूर के प्रतिष्ठित टीवी शो “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” में निभाए किरदार से पहचान मिली।

–आईएएनएस

डीकेएम/सीबीटी

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button