जन जन तक पहुंचाएं ग्राम न्यायालय की जानकारी – जिला जज, देवेंद्र सिंह

गरीबों को न्याय दिलाने के लिए न्यायालय कटिबद्ध

 

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।

देवरिया,

* आज बरहज तहसील परिसर में ग्राम न्यायालय का जिला जज देवेंद्र सिंह तथा अपर जिला जज संजय सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम न्यायालय के भवन, संसाधन व कार्यों की जानकारी ली गई। जिला जज ने कहा कि ग्राम न्यायालय के प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि सामुदायिक बैठकें आयोजित करके, स्थानीय मीडिया जैसे कि अखबार, रेडियो और टेलीविजन के माध्यम से, सामाजिक संगठनों के साथ सहयोग करके, शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके, ग्राम न्यायालय की वेबसाइट बनाकर तथा स्थानीय नेताओं और प्रतिनिधियों के साथ सहयोग करके ग्राम न्यायालय के बारे में जानकारी दी जा सकती है तथा इन तरीकों से ग्राम न्यायालय का प्रचार प्रसार किया जा सकता है और लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जा सकती है। इस अवसर पर बरहज, तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, रामायण तिवारी, चंद्रभान चौरसिया, संजय कुमार, यादव मुकेश तिवारी त्रिपुरास मिश्रा, नागेंद्र सिंह, मुरलीधर यादव आदि मौजूद रहे। इस दौरान जिला देवेंद्र सिंह ने बरस तहसील परिसर में पौधारोपण भी किया।

Related Articles

Back to top button