राजकोट में टीआरपी मॉल के गेमिंग जोन में लगी भीषण आग, 17 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

17 killed, many feared trapped in gaming zone of TRP mall in Rajkot

राजकोट, 25 मई : गुजरात के राजकोट जिले के कालावड में शनिवार की शाम आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार सयाजी होटल के पीछे बने टीआरपी मॉल के गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई है। अब तक हादसे में कुल 17 लोगों की जान जा चुकी है।

 

 

 

 

गेमिंग जोन में जिस समय यह घटना हुई उस वक्त बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वीकेंड पर कई परिवार अपने बच्चों के साथ मॉल के गेम जोन में पहुंचे थे। सूचना पाकर दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। वहीं, पुलिस ने गेमिंग जोन के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

 

गेमिंग जोन में अचानक आग लगी और फिर अफरा-तफरी मच गई। पांच किलोमीटर की दूरी तक धुएं का गुबार देखने को मिल रहा है।

 

जानकारी के अनुसार आग और धुएं के बीच अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

 

 

 

 

प्रशासन की मानें तो इस हादसे में मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। मृतकों के शव बुरी तरह झुलस चुकी है, शवों की शिनाख्त कर पाना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय गेमिंग जोन में कितने लोग मौजूद थे।

 

 

 

 

इस हादसे के बाद राजकोट के सारे गेमिंग जोन को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button