घोसीनगर में घोसी संघर्षसमिति के तत्वाधान मे मनी सौहार्द की फूलों की होली। 

 

रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।

घोसी। घोसी नगर में होली के दिन घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद पांडेय के नेतृत्व अप्राहन से सौहार्द की प्रतिक फूलों की होली खेली गयी। जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू मुसलमानो ने भाग लेकर एक दूसरे पर फूलों की वर्षा कर बधाई दी। जुलूस नगर के पकड़ी मोड़ से चलकर मझवरा मोड़ पर समाप्त हुआ।

घोसी नगर में प्रतिवर्ष निकलने वाली फूलों की होली को लेकर नगर के पकड़ी मोड़ स्थित राजेश अग्रवाल के प्रतिष्ठान के सामने दोपहर बाद लोग इकठ्ठे हुए। नगर चैयर मैन मुन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में लोगों के साथ शायरो ने सौहार्द को लेकर विचार व्यक्त करने के साथ फूलों की होली को अनूठी पहल बताया। साथ ही अनूठी पहल के लिए घोसी संघर्ष समिति को बधाई दी। कहा की घोसी नगर के साथ आस पास के क्षेत्रों के सौहार्द की मिसाल बेमिसाल है। बाद में उपस्थित लोग ठेले पर फूलों को लेकर एक दुसरो के साथ अन्य पर फूलों की वर्षा करते हुए बस स्टेशन, स्टेशन रोड, तहसील होते हुए मझवारा मोड़ पहुँच कर महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रधांजलि अर्पित कर उनकी प्रतिमा पर नई छतरी लगाने के लिए घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद पांडेय के कार्य की तारीफ किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष अरविंद पांडेय, चेयरमैन मुन्ना गुप्ता, सुदर्शन कुमार, राजेश जयसवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंतेखाब, शेख हिसामुद्दीन,अशोकश्रीवास्तव, दिलनवाजखान,सेवानिवृतकैप्टन रामविजयपांडेय, सन्नुआजमी, प्रमोद शर्मा,शायर अबरारघोसवी, खुर्शीद खान, आफताबअजहान, नेहालअख्तर, भोला विश्वकर्मा, आशुतोषवर्मा, आदि के साथ बड़ी संख्या में लोग रहे।

Related Articles

Back to top button