Azamgarh :अस्पताल में रोज 1300 की ओपीडी, बढ़े अस्थमा व एलर्जी के मरीज

अस्पताल में रोज 1300 की ओपीडी, बढ़े अस्थमा व एलर्जी के मरीज

 

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव

आजमगढ़:सर्दी का मौसम तेज होते ही शीतलहर और प्रदूषण का दुष्प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। ओपीडी में अस्थमा और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ठंड में सर्द हवा के साथ प्रदूषण के बढ़ते स्तर ने सांस संबंधी बीमारियों को और गंभीर बना दिया है।अस्पताल की ओपीडी में एलर्जी, अस्थमा और सांस संबंधी रोगियों की संख्या बढ़ी है। जानकार डॉक्टरों ने बताया है कि यह स्थिति खासकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार व्यक्तियों के लिए चिंताजनक है। जिला अस्पताल की जनरल ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 1,300 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। डॉ. आरके कुशवाहा की ओपीडी में 70 से 80 मरीज लगभग रोज इलाज के लिए पहुंचे हैं। इसमें अस्थमा और एलर्जी के मरीज 30 से 35 मरीज होती है। वहीं आम दिनों में इनकी संख्या 10 से 15 मरीज होती है। जो ठंड के मौसम में बढ़ गई है। डॉ. आर के कुशवाहा ने बताया कि सांस के रोगी धूल-धुंआ से बचें गर्म कपड़े पहने ठंडी चीजों का सेवन न करें।

Related Articles

Back to top button