आजमगढ़:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

Azamgarh: Accused of rape under the pretext of marriage arrested

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव

सगड़ी आजमगढ़ : वादिनी/पीड़िता थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि 04 वर्ष पूर्व से वादिनी के साथ आरोपी अभिषेक राजभर द्वारा शादी का झांसा देकर लागातार शारिरीक सम्बन्ध बनाना शादी करने के लिये कहने पर आरोपी व आरोपी की माँ किरन द्वारा गाली गलौज व धमकी देकर भगा दिया गया,

 

 

 

के सम्बन्ध में थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 204/2024 धारा 376/504/506 भादवि बनाम 1.अभिषेक राजभर पुत्र भीम राजभर, 2.किरन राजभर पत्नी भीम राजभर साकिनान डीहवा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना पीड़िता के बयान अन्तर्गत धारा 164 सीआरपीसी से मुकदमा उपरोक्त मे अभियुक्त के मामा ,नाम पता अज्ञात का नाम प्रकाश मे आया है।

 

 

थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य मय हमराह द्वारा आज दिनांक 01.06.24 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अभिषेक राजभर पुत्र भीमराज राजभर ग्राम डीह थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ हाल मुकाम ग्राम जोकहरा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष को ग्राम काखभार बाजार से समय करीब 06.45 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Back to top button