शेलार ग्रामपंचायत की आंबेडकर नगर श्मशानभूमि बनी खंडहर
Ambedkar Nagar cremation ground of Shelar Gram Panchayat turned into ruins

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – भिवंडी ग्रामीण क्षेत्र में बनी शेलार ग्रामपंचायत के अंतर्गत आंबेडकर नगर की श्मशानभूमि ग्रामपंचायत की लापरवाही के कारण बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। यह श्मशानभूमि, जो आंबेडकर नगर वासियों की अंतेष्ठी प्रक्रिया के बना ईग ई है । जिसको लेकर नागरिकों मे भारी नाराजगी दिखाई दे रही है।आज की तारीख में टूटे हुए टीन शेड्स,दरकते कंक्रीट कॉलम और उखड़ी हुई फर्श के किरण जर्जर हो चुकी है। श्मशानभूमि की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार ग्रामपंचायत प्रशासन से शिकायत की, लेकिन किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते नागरिकों में प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। श्मशानभूमि के टीन शेड्स जगह-जगह से फट गए हैं, जिससे बारिश और धूप के दौरान अंतिम संस्कार करने में भारी दिक्कतें होती हैं। कंक्रीट के कॉलम में दरारें आ चुकी हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। फर्श की टाइल्स जगह-जगह से उखड़ चुकी हैं, जिससे यहां का वातावरण और भी खतरनाक और असुविधाजनक हो गया है। आंबेडकर नगर में हजारों लोगों की आबादी है, जिनके लिए यह श्मशानभूमि एकमात्र विकल्प है। लेकिन वर्तमान हालत को देखते हुए लोगों ने इसे इस्तेमाल करना लगभग बंद कर दिया है। इस कारण स्थानीय नागरिक अब शेलार ग्रामपंचायत प्रशासन से यहां नई और मजबूत श्मशानभूमि बनाने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि श्मशानभूमि की दुर्दशा के बारे में कई बार ग्रामपंचायत के अधिकारियों को सूचित किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासन की इस अनदेखी से नाराज नागरिक अब आंदोलन करने पर विचार कर रहे हैं। नागरिकों ने ग्रामपंचायत प्रशासन से मांग की है कि या तो वर्तमान श्मशानभूमि की मरम्मत कराई जाए या फिर एक नई और सुदृढ़ श्मशानभूमि का निर्माण किया जाए। इस मांग को लेकर आने वाले दिनों में बड़ा जनआंदोलन हो सकता है।


