आजमगढ़:भाजपा का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत समारोह का किया गया आयोजन,कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

A welcome ceremony was organized on being made the Mandal President of BJP, wave of happiness among the workers

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

मेहनगर/आजमगढ़:अनिल यादव को भारतीय जनता पार्टी का मंडल मेहनगर का अध्यक्ष बनने की खुशी में मेहनगर के ब्लॉक सभागार में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत अनिल यादव के घर से रोड शो करते हुए काफिले के साथ ब्लॉक सभागार में पहुंचे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान रहे उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो किसी भी कार्यकर्ता को किसी भी ऊंचाई पर पहुंचा सकती है जो आज प्रमाण है की एक बूथ अध्यक्ष आज मण्डल का अध्यक्ष है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा की भारतीय जनता पार्टी में कोई जाती विशेष की राजनीति नहीं है इस पार्टी में सभी जाती धर्मों का विकास संभव है उन्होंने कहा की मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी ने मण्डल अध्यक्ष बनाया है जिस पर मैं खरा उतरूंगा तथा किसी भी कार्यकर्ता की समस्या के लिए पीछे नहीं रहूंगा पार्टी के साथ हमारे कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण विहारी सिंह , हिन्दू युवा वाहिनी के अमित सिंह अनुराग पांडेय उदय प्रताप सिंह जयप्रकाश सिंह अंजनी सिंह अरविंद सिंह सुधीर राय जीत बहादुर सिंह नन्हकू राम सरोज धर्मपाल सिंह युवराज सिंह तहसीलदार यादव किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अशोक सिंह माखन चौहान मुकेश सिंह शुभम सिंह सुशील यादव जंगबहादुर यादव राजेश सिंह नन्हकू सिंह संजय सिंह कमहरिया डीके सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button