राष्ट्रपति मुर्मू पांच दिवसीय दौरे पर पहुंचीं शिमला

President Murmu arrives in Shimla on a five-day visit

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को पांच दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचीं। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनका स्वागत किया।

 

 

 

 

शिमला, 4 मई । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को पांच दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचीं। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनका स्वागत किया।

 

राष्ट्रपति चाराबरा स्थित राष्ट्रपति निवास में रहेंगी।

 

छह मई को वह धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

 

 

 

राष्ट्रपति मुर्मू 7 मई को गेयटी हेरिटेज कल्चरल कॉम्प्लेक्स में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। बाद में, वह राजभवन में राज्यपाल द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी शामिल होंगी।

Related Articles

Back to top button