राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी से कांगेसी नाराज, फूंका भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला
रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोहीl जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार दूबे ( राजन) नेतृत्व में जुटे कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यलय के सामने भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा विपछ के नेता राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में अनुराग ठाकुर का पुतला फूका गया। इस दौरान प्रशासन के लोग पहुंच गए लेकिन कांग्रेस के लोगो ने पूतला फूकने में सफल हो गए।इस दौरान जिलाध्यक्ष व प्रशासन के बीच काफी नोक झोंक व बहस भी हुई।जिलाध्यक्ष के सख्त तेवर के बाद प्रशासन के तेवर बाद में नरम हुए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार दूबे ( राजन) जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा जननायक राहुल गांधी जी पर अभद्र टिप्पणी किया जाना बहुत निंदनीय है।अनुराग ठाकुर को राहुल गांधी की जाति जानने के पूर्व परिवार का इतिहास जान लेना चाहिए,राहुल गांधी के परनाना जवाहरलाल नेहरू आजादी के आंदोलन में 9 सालों तक जेल में रहें।
उनकी दादी इंदिरा गांधी इस देश के लिए शहादत हुई। उनके पिता स्व0 राजीव गांधी की कुर्बानी इस देश की अखंडता एवं एकता बनाए रखने के लिए हुआ।
इसके साथ-साथ अनुराग ठाकुर को अपने पूर्वजों के बारे में देश को बताना चाहिए जो आजादी के समय अंग्रेजों की मुखबिरी किया करते थे।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्यासी वसीम अंसारी ने कहा कि सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना इस देश के 80% लोगों की मांग है। संसद में जो कहा गया कि जिनकी जाति का पता नहीं वह जनगणना की बात करते हैं क्या अब देश की संसद में देश की 80 प्रतिशत जनता को गाली दी जाएंगी। नरेंद्र मोदी जी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उनके कहने पर यह सब हुआ है। इस अवसर पर
हरिचंद दुबे ,महेश मिश्रा , शक्ति मिश्रा,नाजिम अली अब्दुल, आजाद हुसैन, शमसीर अंसारी इत्यादि मौजूद रहे इत्यादि मौजूद रहे