क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई
The birth anniversary of the revolutionary Savitribai Phule was celebrated

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका की ओर से आज क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की १९४ वीं जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। यह कार्यक्रम महानगरपालिका मुख्यालय के सभागृह में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में महानगर पालिका के अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके ने सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उनका सम्मान किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने न केवल भारत में स्त्री शिक्षा का आधार रखा, बल्कि चूल और मुल जैसी रूढ़िवादी सोच को भी तोड़ा। उन्होंने महिलाओं को शिक्षित कर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार दिलाया, जिससे आधुनिक युग में महिलाओं की जीवनशैली में क्रांतिकारी बदलाव आया।इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त देविदास पवार, उप-आयुक्त बालकृष्ण क्षीरसागर, शैलेश दोंदे, श्रीमती प्रणाली घोंगे, डॉ. अनुराधा बाबर, शहर अभियंता जमिल पटेल, सहायक आयुक्त (सामान्य प्रशासन) अजित महाडिक, स्वास्थ्य विभाग प्रमुख जे. एम. सोनावणे, मुख्य अग्निशमन अधिकार राजेश पवार, जनसंपर्क अधिकारी श्रीकांत परदेशी और अन्य महानगरपालिका कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित महानगर पालिका के प्रशासक और आयुक्त अजय वैद्य के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी ने सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को अपनाने और उन्हें समाज में व्यापक रूप से प्रचारित करने का संकल्प लिया।


