बर्ड फ्लू ने कैलिफोर्निया में बढ़ाई अंडों की कीमत, 70 फीसदी तक बढ़े दाम

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

लॉस एंजिल्स, 5 जनवरी (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने अंडों की कीमतों पर असर डाला है। मांग ज्यादा बढ़ी है आपूर्ति कम है नतीजतन दाम जबरदस्त बढ़े हैं। पिछले दो महीनों में ही करीब 70 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

सिन्हुआ ने शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट के हवाले से बताया, कैलिफोर्निया में अंडों की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। एक दर्जन बड़े अंडों की कीमत 0.78 डॉलर बढ़ी है और अब ये 8.97 डॉलर में बिक रहा है, जबकि दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक दर्जन जंबो अंडों की कीमत औसतन 8.91 से बढ़कर 9.10 डॉलर के बीच हो गई है।

यूएसडीए के अनुसार, जंबो अंडे सबसे बड़े होते हैं। इसके बाद अतिरिक्त बड़े, बड़े और मध्यम अंडे होते हैं। दरअसल, वहां छुट्टियों के मौसम में बर्फबारी के बीच अंडों की खपत बढ़ जाती है।

यूएसडीए की साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा गया कि देश भर में अंडों की कीमतें कुछ हद तक कम हुई हैं, लेकिन अब भी उच्च स्तर पर बनी हुई हैं। न्यूयॉर्क बाजार में अंडों की थोक कीमत 0.12 डॉलर बढ़कर 6.06 डॉलर प्रति दर्जन हो गई है। अक्टूबर में यह कीमत 3.13 डॉलर और एक साल पहले 2.13 डॉलर थी।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 2024 के अंत तक मांग बनी रहेगी। अंडों की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति की कमी को लेकर बढ़ती चिंता का कारण है।

यूएसडीए के मुताबिक, अंडों की कीमतों में बढ़ोतरी और आपूर्ति संकट का कारण बर्ड फ्लू (एचपीएआई) का बढ़ता प्रकोप है। फ्लू के कारण लाखों अंडे देने वाली मुर्गियों को मार दिया गया था। दिसंबर के अंत तक, 128 मिलियन से अधिक पक्षी इस बीमारी से संक्रमित हो चुके थे।

–आईएएनएस

एसएचके/केआर

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button