ज्येष्ठ नागरिकों के लिए संवाद मेला व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Organizing a dialogue fair and health check-up camp for senior citizens

हिंद एकता टाईम्स भिवंडी

रवि तिवारी
भिवंडी – महाराष्ट्र पुलिस स्थापना सप्ताह के तहत भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल द्वारा कै. संपदा नाईक सभागृह, भादवड में ज्येष्ठ नागरिक संवाद मेला और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे ने कहा कि ज्येष्ठ नागरिक समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। और उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना पुलिस का कर्तव्य है।पुलिस आयुक्त डुंबरे ने कहा कि ज्येष्ठ नागरिकों के सामने विभिन्न समस्याएं होती हैं, जिनमें अकेलेपन का मुद्दा प्रमुख है। उन्होंने सुझाव दिया कि घर में काम करने वालों की पुलिस वेरिफिकेशन आवश्यक है और पुलिस प्रशासन का कर्तव्य है कि वे ज्येष्ठ नागरिकों को सुरक्षा और विश्वास प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सेवा करना न केवल पुलिस का कर्तव्य है, बल्कि यह पुण्य का कार्य भी है। कार्यक्रम में अप्पर पुलिस आयुक्त विनायक देशमुख, पुलिस उपायुक्त डॉ. मोहन दहीकर और ज्येष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष जयंत सोनटक्के भी उपस्थित थे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। डॉ. मोहन दहीकर ने कहा कि स्थापना सप्ताह के अंतर्गत पुलिस प्रशासन कई सेवा – आधारित गतिविधियां चला रहा है। वहीं, पुलिस निरीक्षक अतुल अडूरकर ने सायबर क्राइम और फर्जी पुलिस के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। कार्यक्रम के अंत में सहाय्यक पुलिस आयुक्त दीपक देशमुख ने सभी का आभार व्यक्त किया। शिविर में सभी उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। यह आयोजन वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बनाने और उनके प्रति समाज की जिम्मेदारी को रेखांकित करने का एक अनुकरणीय प्रयास है।

Related Articles

Back to top button