चीन की नवीन ऊर्जा उत्पादन क्षमता से वैश्विक ऊर्जा रूपांतर को मदद मिलेगी : स्विट्जरलैंड के विशेषज्ञ

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

बीजिंग, 5 जनवरी (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के सौर ऊर्जा विशेषज्ञ क्लिस्टोफ बालिफ ने हाल ही में बताया कि वैश्विक सौर ऊर्जा क्षेत्र में चीन अग्रसर रहता है। नवीन ऊर्जा में चीन के निवेश और उत्पादन क्षमता से कई देशों को स्वच्छ तकनीकों के प्रयोग में मदद मिलेगी, जिससे वैश्विक ऊर्जा रूपांतर को लाभ होगा।

बालिफ स्विट्जरलैंड के लोसान राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेज के फोटोवोल्टिक और फिल्म इलेक्ट्रिक प्रयोगशाला के निदेशक हैं। उन्होंने हाल ही में स्थानीय मीडिया को बताया कि फोटोवोल्टिक इस सदी में बिजली का महत्वपूर्ण स्रोत बन जाएगा। चीन की उत्पादन क्षमता वैश्विक ऊर्जा रूपांतर का समर्थन करेगी।

उन्होंने कहा कि चीन का नवीन ऊर्जा क्षेत्र में तेज विकास विश्व के लिए सकारात्मक योगदान है। चीन से सृजित नवीन ऊर्जा उद्योग कई देशों में स्वच्छ तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ाएगा, जो पृथ्वी के लिए एक अच्छी खबर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button