महा कुम्भ की कमान आजमगढ़ डी आई जी के नाम

रिपोर्ट:रोशन लाल
आजमगढ़ मंडल मे अपराध और अपराधियों का ग्राफ गिराकर, जनता मे पुलिस का विश्वास बढाकर अनोखा वादी दिवस का इतिहास रछ्ने वाले डी आई जी श्री कृष्ण वैभव यहाँ सदा याद किये जाएंगे और अब वह आजमगढ़ की जगह प्रयागरज मे. कुम्भ की कमान संभालेंगे क्यों कि ?उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात आजमगढ़ मंडल के डीआईजी वैभव कृष्ण का तबादला कर दिया है। वैभव कृष्ण को महाकुंभ मेला प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही यातायात सड़क सुरक्षा में पुलिस उपमहानिरीक्षक 2010 बैच के आईपीएस सुनील कुमार सिंह को आजमगढ़ मंडल का नया डीआईजी बनाया गया है।वैभव कृष्ण को शासन ने 24 जून 2024 को आजमगढ़ मंडल का डीआईजी बनाया था। 25 जून को वैभव कृष्ण ने आजमगढ़ मंडल का कार्यभार ग्रहण किया था।6 महीने में आजमगढ़ मंडल में माफियाओं और अपराधियों पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने प्रभावी कार्रवाई की। इसके तहत फरार अपराधियों पर इनाम घोषित करने के साथ अपराध से अर्जित संपत्तियों को भी कुर्क करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इसके साथ ही महिला संबंधी अपराधों, हत्या और हत्या के प्रयास संबंधित अपराधों में मंडल के तीनों पुलिस कप्तानों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।आजमगढ़ मंडल में लगातार जिस तरह से अपराध की समीक्षा करते रहे इसका असर भी साफ दिखने लगा। यही कारण है कि आईजीआरएस की रैंकिंग में आजमगढ़ मंडल को प्रदेश में तीन बार पहला स्थान हासिल हुआ है।डीआईजी वैभव कृष्ण ने 4 अगस्त 2024 से वादी दिवस का शुभारंभ किया। इसके तहत मंडल के जिलों में मारपीट चोट हत्या का प्रयास महिला संबंधी अपराध अपहरण छेड़छाड़ रेप और पॉक्सो के मामलो के साथ प्रतिदिन दर्ज होने वाले मुकदमों में प्रगति की नियमित समीक्षा के लिए थाना स्तर पर रोस्टर के अनुसार वादी दिवस मनाए जाने के तीनों जिलों आजमगढ़ मऊ और बलिया के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिया गया।सबसे खास बात यह रही की इन वादी दिवस में मंडल के किसी न किसी थाने पर डीआईजी वैभव कृष्ण स्वयं मौके पर पहुंचने लगे। इसके तहत 6 अगस्त को आजमगढ़ मंडल में आयोजित वादी दिवस में सरायमीर और कोतवाली में डीआईजी स्वयं मौके पर पहुंचे। इस वादी दिवस का असर भी आईजीआरएस की रैंकिंग पर पड़ा और यही कारण है कि वादी दिवस के शुभारंभ के बाद लगातार आजमगढ़ मंडल प्रदेश में तीन बार पहले रैंकिंग हासिल किया।



