जौनपुर प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष ने मडियाहू तहसील अध्यक्ष जगदीश सिंह को किया नियुक्त

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

रिपोर्ट शमीम

 

जौनपुर। जौनपुर प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष शम्भू नाथ सिंह सोलंकी ने जिला महामंत्री आशीष पांडेय के प्रस्ताव पर जिला कोर कमेटी के सहमति पर जौनपुर प्रेस क्लब की पुरानी कमेटी क्रमश: तहसील अध्यक्ष बदलापुर व मडियाहू के तहसील अध्यक्ष समेत पूरी कमेटी को भंग करते हुए, जनपद के बदलापुर तहसील के चरियाही गांव निवासी हुबलाल यादव को जौनपुर प्रेस क्लब का तहसील बदलापुर का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है वही तहसील मडियांहू क्षेत्र के गांव बर्राह (तरती) थाना- मडियाहू, जौनपुर निवासी जगदीश सिंह को जौनपुर प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष, मडियांहू, नियुक्त किया है,

दोनों नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष को जिला अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया है कि 01 सप्ताह के भीतर अपने-अपने तहसील के कमेटी का गठन कर जिला मुख्यालय से अनुमोदित कराना नितांत आवश्यक है। ताकि जौनपुर प्रेस क्लब का कार्य और सुचार रूप से संचालन हो सके।

Related Articles

Back to top button