आजमगढ़:युवा संवाद: भारत @ 2047 कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आजमगढ़21 सितंबर/युवाओं में अपार ऊर्जा है यदि उन्हें उपयुक्त मंच मिले तो वह समाज को नई दिशा दे सकते हैं उक्त कथन कृष्ण मोहन त्रिपाठी का है। वह नेहरू युवा केंद्र आजमगढ़ के सहयोग से युवा क्लब समिति नौबरार तुर्क चारा द्वारा आयोजित भारत जुड़ा संवाद कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पद से उपस्थित युवाओं को संबोधित कर रहे थे ।पूर्व डीएसपी राम नगीना यादव ने अपने संबोधन ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण युवा ही कर सकते हैं। नर्सिंग कॉलेज की निदेशक राजमती यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के पच प्रण मंत्र का अनुसरण करके ही भारत विकसित देश बनेगा ।जिला युवा अधिकारी संजीव सिंह ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र के कार्यक्रम से लाभान्वित होकर युवा समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।नागेश्वर यादव ने कहा कि आज देश नवीनतम तकनीकियों के माध्यम से प्रगति के ऊंचाइयों को छू रहा है इसमें सबसे ज्यादा योगदान युवाओं का है ।ओमकार वर्मा ने अपने संबोधन ने कहा कि युवा संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देश प्रेम की भावना के साथ ही साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय चेतना जागृत करना है ।कार्यक्रम का आयोजन नर्सिंग कॉलेज इटौरा के परिसर में किया गया ।भारत के पंच प्रण पर आधारित प्रतियोगिता में संजना शर्मा ,सोना यादव ,सोनाली कनौजिया ,कुमारी कंचन तथा ऋषि पांडे को प्रथम स्थान मिला। जिन्हें केंद्र की ओर से पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जयंत सिंह ने किया ।कार्यक्रम में राज श्रीवास्तव, आलोक सिंह, सिद्धार्थ जैन, सुयपति वर्मा ,मयंक सहित विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button