आजमगढ़:प्रतियोगी परीक्षाओं के अन्तर्राज्यीय साल्वर गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार

Four accused of inter-state solver gang of competitive exams arrested

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ जिले की शहर कोतवाली पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षाओं के अन्तर्राज्यीय साल्वर गैंग के वांछित चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद अर्टिका कार नं0 UP61BH3127, 06 अदद मोबाईल घटना में प्रयुक्त,एक अदद कूटरचित आधार कार्ड विशाल कुमार, तीन अदद  एडमिट कार्ड ,एक अदद प्रश्न पुस्तिका बरामद किया गया।शहर कोतवाली क्षेत्र के  केन्द्राध्यक्ष शिब्ली नेशनल डिग्री कालेज द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर शिब्ली नेशनल कालेज परीक्षा केन्द्र में UPCCSCR : 2024-25 की परीक्षा संचालित की जा रही थी जिसमें दिनांक 04-01-2025 को प्रथम पाली की परीक्षा में कक्ष संख्या- 103 में  अनूप सागर पुत्र  वीरेन्द्र कुमार ग्राम मऊपारा, देवकली गाज़ीपुर सामिलित हुआ, उक्त अभ्यर्थी का आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया में KYC अपडेट न हो पाने के कारण डाटा का मिलान नहीं हो पा रहा था, अतः संदेहवश जब पूछा गया तो पहले स्वीकार करने से मना कर दिया एवं स्वयं को अनूप सागर पुत्र श्री वीरेन्द्र कुमार बताया परन्तु जब परीक्षा केन्द्र पर तैनात पुलिस बल की सहायता से सख्ती से पूछताछ की गयी तो उक्त सम्मिलित अभ्यर्थी ने अपना सही नाम विकास कुमार पुत्र  राम आसरे प्रसाद निवासी असनिया कुआं, थाना कदम कुआं, पटना, बिहार बताया। अनूप सागर पुत्र वीरेन्द्र कुमार के स्थान पर फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा में सम्मलित विकास कुमार पुत्र राम आसरे प्रसाद ने यह भी बताया कि कुछ पैसों के बदले उसने यह काम किया है। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 6/25 धारा 61(2),319(2),318(4),338,336(3),340(2) बीएनएस व 6 /10 सार्वजनिक परीक्षा अधि0 दि0 4.1.2025 को पंजीकृत किया गया।पूछताछ में  पकड़े गये अभियुक्त रामप्रवेश यादव पुत्र सर्वराज यादव नि0 चितावन पट्टी थाना जमानिया जनपद गाजीपुर ने बताया कि  दुर्गेश तिवारी बिहार के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों के स्थान पर बैठने हेतु साल्वर की व्यवस्था कराता हूँ जिसमें विक्की कुमार की सहायता से परीक्षार्थियों के आधार कार्ड में फोटो परिवर्तित कराकर साल्वर को बैठने के लिए भेजता हूँ ।  राम प्रवेश यादव ने यह भी बताया कि वर्ष 2021 के पूर्व से ही नौकरी दिलाने के लिए लोगों को फंसाता था और उनसे डील करके उनके स्थान पर साल्वर को बैठाकर परीक्षा दिलवाता था । विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में  अभ्यर्थियों के स्थान पर साल्वर बैठाकर फर्जी तरीके से नौकरी दिलाने का कार्य हम सभी लोग मिल करते हैं । हमारा एक  संगठित गिरोह है । अपने संगठित गिरोह के सदस्यों  के साथ मिलकर पूर्व से ही फर्जी तरीके से प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षार्थी के स्थान पर साल्वर को  बैठाकर यह कार्य हम सभी मिल कर रहे हैं।  प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षार्थी के स्थान पर साल्वर को बैठाने के नाम पर लगभग 10 लाख रूपए में डील तय होती थी । इसमें से 02 लाख रूपए परीक्षा देने से पहले तथा शेष रूपए परीक्षा देने के बाद लिए जाते थे। उक्त कार्य में दुर्गेश तिवारी मुख्य भूमिका अदा करते थे। दुर्गेश तिवारी बिहार से साल्वर व फर्जी आधार कार्ड तैयार कराकर प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने हेतु साल्वर की व्यवस्था करते हैं। उत्तर प्रदेश में मैं, सुनील कन्नौजिया, बबलू यादव, श्रवण कुमार यादव , सूर्यकान्त कुशवाहा उर्फ पिन्टू प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने के लिए परीक्षार्थियों /कन्डीडेट की तलाश कर उनके साथ डील कर दुर्गेश तिवारी के साथ मिलकर योजना बनाकर फर्जी तरीके से परीक्षार्थियों के स्थान पर साल्वर बैठाने का कार्य किया जाता है।01. विकास कुमार उर्फ राकेश कुमार पुत्र श्री राम आसरे प्रसाद उर्फ अरूण कुमार निवासी असनिया कुआं, थाना कदम कुआं, पटना, बिहार के बजाय हिलसा मोहल्ला शिवगुरु कालोनी पटेलनगर थाना हिलसा जिला नालंदा बिहार उम्र 38 वर्ष (साल्वर)01. अनूप सागर पुत्र विरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम मऊपारा देवकली थाना नन्दगंज जिला गाजीपुर उम्र 24 वर्ष (परीक्षार्थी) सोमवार उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल, उ0नि0 राज नारायण पाण्डेय, कां0 विकास सरोज, हे0कां0 पंकज कुमार सिंह, कां0 प्रदीप यादव थाना कोतवाली आजमगढ़ द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तगण 1. रामप्रवेश यादव पुत्र सर्वराज यादव नि0 चितावन पट्टी थाना जमानिया जनपद गाजीपुर,  2. सुनील कन्नौजिया पुत्र राजनाथ कन्नौजिया नि0 चौकिया थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर,  3. अंकित गुप्ता पुत्र चन्द्रशेखर प्रसाद नि0 इस्लामपुर थाना इस्लामपुर नालन्दा बिहार, 4. अमित कुमार कन्नौजिया पुत्र मुंशीराम नि0 डोरा थाना सादात जनपद गाजीपुर को बाग लखराव पुल बहद ग्राम कोडर अजमतपुर से  दिनांक 6.1.25 को समय 11.40 बजे नियमानुसार हिरासत  पुलिस में लिया गया ।गिरोह के अन्य प्रकाश में आये फरार अभियुक्त–1.  दुर्गेश तिवारी बिहार 2. बब्लू यादव नि0 जंगीपुर गाजीपुर । 3. श्रवण कुमार पुत्र रविन्द्र यादव नि0 बिहरा थाना बिरनो जनपद गाजीपुर । 4. सूर्यकान्त कुशवाहा उर्फ पिण्टू पुत्र बलिराम सिंह कुशवाहा नि0 अन्धौन थाना कोतवाली गाजीपुर  । 5. विक्की कुमार बिहार 6. अमित बिहार, दुर्गेश तिवारी  व विक्की के साथ मिलकर साल्वर की व्यवस्था करने का कार्य करता है ।  जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों का चालान माननीय न्यायाल में किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button