अफ्रीका विश्व शांति व विकास के लिए अधिक योगदान देगा : चीनी विदेश मंत्रालय

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

बीजिंग, 6 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने सोमवार को नियमित प्रेस वार्ता में चीनी विदेश मंत्री वांग यी की मौजूदा अफ्रीका यात्रा से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि अभूतपूर्व परिवर्तन के सामने चीन और अफ्रीका समेत वैश्विक दक्षिण का समृद्ध विकास हो रहा है और इससे विश्व इतिहास की प्रक्रिया पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। एक विकसित और मजबूत हो रहा अफ्रीका विश्व शांति व विकास के लिए अधिक योगदान देगा।

उन्होंने कहा कि चीन सबसे बड़ा विकासशील देश है और अफ्रीका विकासशील देशों का एकत्र महाद्वीप है। चीन-अफ्रीका मित्रता का लंबा इतिहास है। लगातार 35 सालों से चीनी विदेश मंत्री की अफ्रीका यात्रा से जाहिर है कि परंपरागत चीन-अफ्रीका मित्रता समय के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। अफ्रीका के प्रति चीन का मैत्रीपूर्ण सहयोग हमेशा बना रहता है। चीन के विचार में अफ्रीका भुलाया गया महाद्वीप नहीं है, बल्कि जीवंत शक्ति का स्रोत और विकासित हो रही सरगर्म भूमि है। अफ्रीका वैश्विक शासन के प्रति सुधार का योगदान देता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button