जिला बदर अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

अभियुक्त जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर जनपद में लुक-छिपकर कर रहा था निवास

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। गोपीगंज थाना की पुलिस टीम के हत्थे सोमवार को एक जिला बदर का अभियुक्त चढ़ गया। पुलिस ने अभियुक्त को संबोधित धारा में जेल भेज दिया। वह जिला बदर आदेश का उल्लघंन कर जनपद में लुक-छिपकर निवास कर रहा था।

इस दौरान एसपी डॉ.मीनाक्षी कात्यायन के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उक्त के क्रम में थाना गोपीगंज पुलिस टीम द्वारा जिला बदर अभियुक्त विकास यादव उर्फ बिक्कू पुत्र विजय यादव उर्फ लल्लू निवासी कस्बा गोपीगंज थाना गोपीगंज को जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते हुए जनपद में लुक-छुपकर निवास करने के दौरान कस्बा गोपीगंज से गिरफ्तार कर लिया। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना स्थानीय पर अन्तर्गत धारा-10 उ.प्र.गुंडा नियंत्रण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का पुलिस ने जेल भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, मुख्य आरक्षी गोविंद सिंह यादव व आरक्षी अतुल जायसवाल चौकी कस्बा गोपीगंज थाना गोपीगंज आदि शामिल रहें।

Related Articles

Back to top button