समाधान दिवस पर समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया शिकायत

रिपोर्ट: रोशन लाल

सगड़ी क्षेत्र के विकासखंड हरैया के भैंसाड़ गांव निवासी ललई चौहान ने सगड़ी तहसील पर समाधान दिवस पर शिकायत किया कि हमारे गांव के कोटेदार लखनदर यादव द्वारा 2 माह से राशन नहीं दिया जा रहा है। जबकि हम अंतोदय कार्ड धारक हैं ।और गाली गुप्ता देकर भगा दिया जा रहा है। लिखित शिकायत समाधान दिवस सगड़ी तहसील पर दिया। इसकी समस्या को दरकिनार होने पर पीड़ित ललाई चौहान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत किया। कहा कि भैंसाड़ गांव के कोटेदार लखनदर यादव द्वारा दो मां से राशन नहीं दे रहे हैं। राशन मांगा तो कहां की राशन खत्म हो गया है। दूसरी दुकान से राशन दिला दूंगा ।कई बार जाने के बाद भी राशन नहीं दिए। हम गरीब किसान अंतोदय कार्ड धारक हैं। कहने पर लखनदार यादव के पुत्र दरवाजे पर आकर गाली गुप्ता और जान से मारने की धमकी भी दिया। कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई। प्रकरण की जांच के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत किया है। इस संबंध में जब सप्लाई इंस्पेक्टर हरैया रामप्रवेश ने कहा कि इसकी हमें सूचना है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button