पुलिस प्रशासन व्दारा बनाया गया भरोसा शेल का मिल रही भारी सफलता
The trust created by the police administration is giving Shell a huge success

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – भिवंडी शहर के अंतर्गत जुलाई माह में ठाणे आयुक्त आशुतोष डुंबरे व्दारा दिये गये आदेश पर महिलाओं की समस्या के निवारण हेतु भिवंडी पुलिस उपायुक्तालय परिमंडल -२ में बनाये गये भरोसा शेल के माध्यम से छह: माम में कुल १७३ महिलाओं ने अपनी समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई। जिसमें से ९१ वादी, प्रतिवादी ने अपनी हाजरी लगाई है। इस भरोसा सेल के अंतर्गत ३५ महिलाओं के तकरार को पुलिस व्दारा समझा बुझाकर समस्या कि समाधान किया,दोनो पक्षों ने समस्या के समाधान पर खुशियां जाहिर की। भरोसा सेल के व्दारा गये इस सराहनीय कार्य से प्रभावित भिवंडी पुलिस उपायुत मोहन दहिकर ने सभी का आभार प्रगट किया है।
भिवंडी पुलिस उपायुक्त के मार्ग दर्शन में चल रहे महिला भरोसा केंद्र के माध्यम से महिलाओं की परिवारिक झंझटों के समाधान के लिये बनाया गया है। इस भरोसा सेल के माध्यम से महिला पुलिस स्टेशन में ना जाते हुए अपना तकरार यहां दर्ज कराने की सलाह दी जाती है। इस भरोसा सेल के माध्यम से पारिवारिक झगडों को समझा बूझा कर उनका घर बसा कर सुखमय जीवन ब्यतीत करने कि अवसर दिया जाता है। इस भरोसा सेल का उदधाटन ठाणे आयुत आसुतोष डोबरे के हांथों १ जुलाई को किया गया था। जिस का परिणाम महिलाओं की १७३ तकरार दर्ज किया गया। ९१ वादी प्रतिवादी लोगो नें हाजरी दी ३५ महिलाओं के समस्या का समाधान किया गया। पुलिस प्रशासन व्दारा किये गये इस सराहनीय कार्य की सर्वत्र प्रशंसा की जा लही है ।


