आजमगढ़ के भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप,एसपी से न्याय की गुहार लगाई,देख वीडियो 

BJP leader of Azamgarh made serious allegations against former district president of his own party, pleaded for justice from SP, watch video

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के निवर्तमान जिला मंत्री पवन कुमार सिंह ने अपनी ही पार्टी के एक नेता के साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।मेहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कटहन के निवासी पवन कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनके गांव के राजेश सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह एवं लालमन विश्वकर्मा पुत्र नन्हकू विश्वकर्मा आदि ने पुरानी रंजिश को लेकर रविवार के दिन गांव के ही शिव मंदिर पर खेल रहे उनके पुत्र वरुण को कट्टा बंदूक लाठी डंडा लेकर मारने पीटने लगे। शोर मचाने पर जब पत्नी आरती और पुत्री अंकित सिंह मौके पर पहुंची तो उन्हें भी मारने पीटने लगे और धमकी देते हुए भाग गए।

मीडिया से बातचीत करते हुए पवन कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि राजेश सिंह बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी में रह चुके हैं। राजनीतिक लाभ के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। गांव के राम मंदिर भूमि और कब्रिस्तान की भूमि पर वह कब्जा किए थे जिसकी शिकायत मैंने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और कमिश्नर महोदय को लिखित पत्र देकर जांच कराई थी। इसी दुश्मनी की वजह से राजेश सिंह ने लाव लश्कर के साथ मेरे बेटे पर हमला किया है और घायल कर दिया है जिसमें मेरी पत्नी और बेटी को भी चोट आई है और उल्टा मेहनगर थाने में जाकर मेरे खिलाफ छेड़खानी का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। मैने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरी बात बताई है और जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि राजेश सिंह को पूर्व जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह का संरक्षण प्राप्त है।

Related Articles

Back to top button