आजमगढ़:फरार अवैध असलहा बनाने वाले पर डीआईजी ने 50 हज़ार इनाम किया घोषित

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़:डीआईजी आजमगढ़ ने रौनापारने अवैध असलहा बनाने वाला वांछित/फरार अभियुक्त प्रमोद की गिरफ्तारी हेतु 50 हजार रूपये का नगद पुरस्कार किया घोषित, तत्कालीन निरीक्षक राजकुमार सिंह थाना रौनापार आजमगढ़ के द्वारा ग्राम देवारा करीमगंज मे अभियुक्तगण प्रमोद पुत्र मोती विश्वकर्मा साकिन मोहब्बतपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा अपने 07 साथियो के साथ अवैध असलहा बनाते हुए मौके से 04 अभियुक्त गिरफ्तार हुए व 02 अभियुक्त न्यायालय हाजिर हुए व अभियुक्त प्रमोद विश्वकर्मा पुत्र मोती विश्वकर्मा निवासी मोहब्बतपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ मौके से फरार हो गया अभियुक्तो के कब्जे से 10 देशी तंमचा 04 अर्धनिर्मित तमंचा व असलहा बनाने के उपकरण व सामग्री बरामद हुई। कई प्रयास के बाद अभियुक्त प्रमोद विश्वकर्मा उपरोक्त अभी तक गिरफ्तार नही हो सका है। जिसके क्रम में-अभियुक्त प्रमोद उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु दिनांक- 23.08.2024 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा पूर्व में 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। मंगलवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ महोदय श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा थाना रौनापार पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 55/2018 धारा 3/5/7/12/35 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वांछित/फरार अभियुक्त प्रमोद विश्वकर्मा पुत्र मोती विश्वकर्मा निवासी मोहब्बतपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 35 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु परिक्षेत्र स्तर से अभियुक्त पर 50 हजार रूपये का नकद पुरस्कार घोषित किया गया।

Related Articles

Back to top button