आजमगढ़:भजपा के सागर मे जिला अध्यछी की तैरती नाव पर 56 लोग हुए सवार,अब देखना है कि कौन तैरता है,कौन डूबता है और कौन सही सलामत चुनावी नाव से होता है पार

आजमगढ़ मे गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुआ भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:भाजपा में पद हासिल करने के लिए किस कदर लोग इच्छुक है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिला अध्यक्ष पद के लिए 56 दावेदारों ने आवेदन किया है इन दावेदारों में निवर्तमान जिला अध्यक्ष के साथ-साथ जिले के कई पूर्व जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी भी शामिल हैं। जो जिला अध्यक्ष बनने की कतार में लगे हुए हैं। विधानसभा लोकसभा के चुनाव में भले ही आजमगढ़ में भाजपा के यहां पदाधिकारी अपने बूथों को नहीं बचा पाए पर जिला अध्यक्ष बनकर यह सभी पदाधिकारी अपनी हवा टाइट करना चाहते हैं।

जिस तरह से 56 दावेदारों ने आवेदन किया है उससे समझा जा सकता है कि जिला अध्यक्ष बनने की लाइन में वह किस कदर प्रयासरत हैं। वहीं जिला अध्यक्ष बनने की लंबी कतार के सवाल पर चुनाव अधिकारी का कहना है कि केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन सरकार के कारण भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। यही कारण है की बड़ी संख्या में लोग भाजपा का जिला अध्यक्ष बनना चाहते हैं।

जिले के भाजपा जिला चुनाव अधिकारी डा जयपाल सिंह व्यस्त के समक्ष जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए 56 लोगों ने नामांकन किया। नामांकन करने वालों में वर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के साथ विनय प्रकाश गुप्ता, अरविन्द प्रजापति, जयराम राजभर, महेंद्र जायसवाल, संतोष जायसवाल हैं। इसके साथ ही हरिवंश मिश्रा, रामपाल सिंह, ऊषा आर्या, अरविंद जायसवाल, अजय सिंह, महेंद्र मौर्या, माहेश्वरी कांत पाण्डेय, दिलीप कुमार मिश्रा, सिद्धार्थ राम सिंह, मनीष कुमार सिंह, संजय कुमार यादव, वंदना सिंह,जगत नारायण गोंड, भीम प्रसाद गोंड, मनोज कुमार बौद्ध, विवेक सिंह सोनू, शैलेन्द्र तिवारी, दीपक कुमार मिश्रा, अन्जना सिंह, जितेन्द्र त्रिपाठी, ब्रजेश यादव, अरूण सिंह, राजीव सिंह पप्पू, दिवाकर सिंह, मृगांक शेखर सिन्हा, अरविंद राय, सच्चिदानंद सिंह, विनोद कुमार उपाध्याय, हरेंद्र चौहान, संजय कुमार राय, दया नाथ सिंह, अरविंद गुप्ता,संजीव कुमार सिंह, नागेन्द्र पटेल, श्रीकृष्ण किशन सिंह, अवनीश कुमार मिश्रा, आनन्द कुमार सिंह, दिवाकर सिंह, राम निवास सिंह, ऋषिकेश दूबे, पवन कुमार सिंह मुन्ना, सौदागर भारती, अमित तिवारी, इन्द्रेश चौहान, अशोक कुमार सोनकर, रणविजय सिंह, रविशंकर तिवारी, बृजेश दूबे, जोहन सोनकर ने नामांकन किया।

Related Articles

Back to top button