बैठक में महिला कांग्रेस का सदस्यता अभियान लांच
ऑनलाइन भी बन सकती है महिलाएं महिला कांग्रेस की सदस्य
रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की स्थापना दिवस पर रविवार को नगर के मशाल रोड पर स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में महिला कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान को लांच किया। जहां पर इस संबंध में जानकारी दी गई।
इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शबाना खातून ने कहा कि महिला कांग्रेस पिछले 40 वर्षों से महिलाओं को संगठित कर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है। हमारी देश की बहनों की अथक मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता ने देश को आगे बढ़ाने और महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आज से महिला कांग्रेस की सदस्यता अभियान प्रारंभ की गई है। यह अभियान पूरी तरह से ऑनलाइन है। कोई भी महिला द्वारा महिला कांग्रेस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रूप से सदस्य बन सकती हैं। इस अभियान के तहत गांव-गांव चलाकर अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का काम किया जाएगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र दूबे राजन, संजू कनौजिया, मसूद आलम, नाजिम अली, वंदना देवी, शबनम बानो, राबिया बेगम, अर्शी खान, अकबरी बेगम, शाहीना तस्लीम, सितारा बेगम, संदीप दूबे, त्रिलोकी बिंद, संतोष धोबी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।