अवैध असलहा के साथ दो युवक गिरफ्तार

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

 

बरहज, देवरिया। बरहज थानाक्षेत्र

के निवासी दो युवको को पुलिस ने अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार

रविवार की शाम उपनिरीक्षक महेंद्र मोहन मिश्र हमराहियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण पर निकले हुए थे।क्षेत्र भ्रमण के दौरान नगर के मोहन सिंह पार्क आसपास दो युवक अवैध असलहा लेकर बैठे हुए थे। जो पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस ने दौड़ाकर दोनों युवको पकड़ लिया। उपनिरीक्षक के तहरीर पर पुलिस ने दोनों अभियुक्त थाना क्षेत्र के ही बारा दीक्षित निवासी प्रवीन पासी पुत्र कुवेर नाथ पासी व पुराना बरहज निवासी गौतम सोनकर पुत्र पिंटू सोनकर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जांच में जुट गई।

Related Articles

Back to top button