टूटी पुलिया पर सर्विस लेन न बनने से राहगीरों की बढ़ी समस्या जताया विरोध
The problem of pedestrians increased due to non-construction of service lane on the broken culvert, expressed protest

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज (आजमगढ़) लालगंज से लहुआ मार्ग पर बैरीडीह गांव के समीप नूर बाबा के पोखरे पर पुलिया टूटने की वजह से मार्ग पर मिट्टी पाटकर रास्ता बंद कर दिया गया है। राहगीरों को आने जाने के लिए बगल से कोई भी सर्विस लेन नहीं बनाया गया। जिससे राहगीरों को लगभग एक किलोमीटर घूम कर बैरीडीह गांव से बड़े व छोटे वाहन लेकर जाना पड़ता है। जिससे ग्रामीणों व राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहन जाने से बैरीडीह गांव के रास्ते की भी पुलिया क्षतिग्रस्त हो रही है। शुक्रवार को काफी संख्या में क्षेत्रवासी व कई गांव के लोग जमा होकर ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। बैरिडीह निवासी ताहिर शेख ने बताया रास्ता बंद हुए दो हफ्ते हो गया, लेकिन पुलिया निर्माण का कार्य अभी तक शुरू ही नहीं हुआ।अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव ने बताया यह मार्ग लालगंज से बैरिडीह, कोटा, लहुआ कला, दौना समेत दर्जभर गांवों को जोड़ता है। पुलिया निर्माण न होने से राहगीर परेशान हैं मास्टर सुशील मिश्रा ने बताया कि सर्विस लेन न बनने से रात में घूम कर जाना होता है। जिससे दुर्घटना होने का भी खतरा बना रहता है।



