हिरासत में हैं हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड के चारों आरोपी : कनाडाई मीडिया

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

ओटावा, 10 जनवरी, (आईएएनएस)। कनाडा के अधिकारियों ने दावा किया है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोपियों को जमानत पर रिहा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि चारों आरोपी प्री-ट्रायल हिरासत में हैं।

कनाडा मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश कोलंबिया में आरसीएमपी के प्रवक्ता कॉर्पोरल अराश सईद ने कहा, “हां, सभी संदिग्ध अभी भी हिरासत में हैं, मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया है।”

आरसीएमपी की एकीकृत हत्या जांच टीम के प्रवक्ता सार्जेंट फ्रेडा फोंग ने भी कहा कि ‘सभी चार आरोपी अभी भी हिरासत में हैं।’

बीसी सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संदिग्ध हिरासत में हैं, और उन्हें 11 फरवरी को न्यू वेस्टमिंस्टर कोर्टहाउस में पेश होना है।

इससे पहले कई मीडिया रिपोट्स में चारों आरोपियों को जमानत मिलने की बात कही गई थी।

18 जून 2023 को खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारा की पार्किंग में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में करण बराड़, कमलप्रीत सिंह, करणप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह को आरोपी बनाया गया।

निज्जर हत्याकांड नई दिल्ली और ओटावा के संबंधों में बड़े विवाद की वजह बन गया जब कनाडा के पीएम जस्टिसन ट्रूडो ने इस हत्या में भारत के शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने 18 सितंबर 2023 को संसद में कहा था, “पिछले कुछ हफ्तों से, कनाडाई सुरक्षा एजेंसियां ​​भारत सरकार के एजेंटों और निज्जर की हत्या के बीच संभावित संबंध के विश्वसनीय आरोपों की सक्रिय रूप से जांच कर रही हैं।”

नई दिल्ली ने इस आरोप को मजबूती से खारिज कर दिया और कनाडा की तरफ से इसे लेकर कभी कोई सबूत सामने नहीं रखे गए।

इस मामले में चारों आरोपियों की रिहाई जस्टिन ट्रूडो के लिए मुश्किलों को और बड़ा सकती है जिन्होंने पीएम पद और लिबरल पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। हालांकि, वह लिबरल पार्टी के नए नेता चुने जाने तक प्रधानमंत्री पद पर रहेंगे।

–आईएएनएस

एमके/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button