कार्यकर्ताओं पर निर.भर होगा आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्था का चुनाव — कपिल पाटील

The upcoming local self-government body elections will depend on the workers -- Kapil Patil

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी- लोकसभा व विधानसभा चुनावों के बाद आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनाव पूरी तरह से कार्यकर्ताओं पर निर्भर होंगा। ऐसे में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ सदस्यता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाना होगा। यह बात पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटील ने कही। राजनोली स्थित वाटिका होटल सभागृह में भारतीय जनता पार्टी भिवंडी तालुका द्वारा आयोजित संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।इस अवसर पर मंच पर ठाणे जिला ग्रामीण सदस्यता अभियान निरीक्षक सांसद डॉ. हेमंत सावरा, सदस्यता अभियान के राज्य सह-संयोजक और पूर्व विधायक नरेंद्र पवार, तालुका अध्यक्ष पी.के. म्हात्रे, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र भोईर, जिला उपाध्यक्ष वसंत पाटील, आदिवासी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शांताराम पाटील, पूर्व सभापति रविना जाधव, और बालकृष्ण ठाकरे के आलावा तालुका के सैकड़ों पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। कपिल पाटील ने कहा कि भिवंडी लोकसभा क्षेत्र के लिए २ लाख और भिवंडी तालुका के लिए ७० हजार सदस्यता का लक्ष्य दिया गया है। हालांकि, कार्यकर्ता अभी तक सुस्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “कार्यकर्ता अभी भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में होने जैसा व्यवहार कर रहे हैं। भाजपा में आए ११ साल हो गए हैं। और यहां शिष्टाचार और अनुशासन के साथ काम करना आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी से काम करना होगा और पार्टी की योजनाओं को सही तरीके से लागू करना होगा।डॉ. हेमंत सावरा ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी हैं । और हर बूथ पर कम से कम २०० सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यह असंभव नहीं है और भिवंडी तालुका से ७० हजार से अधिक सदस्य आसानी से जोड़े जा सकते हैं। इस अवसर पर नरेंद्र पवार ने भी मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान वज्रेश्वरी-अकलोली जिला परिषद क्षेत्र के शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया। सभी नए कार्यकर्ताओं का पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभिक संबोधन तालुका अध्यक्ष पी.के. म्हात्रे ने किया और सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button