भिवंडी शहर का कचरा उठाने वाले वाहनों की शिकायत मुख्य मंत्री कार्यालय तक

Complaint regarding Bhiwandi city's garbage collection vehicles reaches Chief Minister's office

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी – भिवंडी निजामपूर शहर महानगर पालिका प्रशासन का अजीबों गरीब कारनामा सामने आया है। मनपा प्रशासन ने शहर में ठेके पध्दति से शहर का कचरा उठाने के लिये आर,एड,बी इफ्रा कंपनी को अपनी निजी खरीदे गये वाहन ट्रक,डंफर, आरसी गाड़ियां, घंटा गाड़ियां आदि वाहनों को दिया था। परंतु मनपा कचरा उठाने वाले ठेकेदार का टेंडर खत्म होने के बाद लगभग छह: माह बीत जाने के पर भी मनपा प्रशासन ने अपनी दिये गये वाहनों को वापस नहीं लिया है।मनपा के इस लापरवाही के कारण नये ठेकेदार को कचरा उठाने में मुश्किल हो रही है। भिवंडी मनपा प्रशासन ने करोडो़ रूपये की कचरा उठाने वाली गाड़ियों को वापस ना लेने के कारण नये ठेक दार को लगभग ५० लाख रूपये की बडी़ राशी प्रतिमाह अधिक जोड़कर दिया जा रहा है। जिसके कारण मनपा को भारी आर्थिक राजस्व का नुकसान झेलना पड़ रहा है। आर्थिक मंदी से जूझ रही भिवंडी महानगर पालिका की भ्रट नितियों व भारी लापरवाही के कारण जनता व्दारा गाढी़ कमाई का पैसा टैक्स के रुप में ठेकेदारो को दान में मनपा लुटा रही है। भिवंडी के वरिष्ठ समाज सेवक परमेश्वर अंबोरे व (बीयुटी) उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के शहर सचिव गोकुल कदम नें लगभग १० करोड़ कीमत की शहर कि कचरा उठाने वाली गाड़ियों तथा विकाश कर्य के अलावां भ्रष्टाचार संबधित मामलो को लेकर गंभीरता से जांच के लिये प्रदेश के मुख्य मंत्री देवेन्द्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री अजीत पवार व एकनाथ शिंदे के अलावां मुख्य सचिव सुजाता सौनिक,मुख्य सचिव नगर रचना विभाग गोविंदराज को लिखित शिकायत देकर उच्च अस्तरीय जांच की मांग की है। भिवंडी मनपा की भारी लापरवाही के कारण हो रहे भारी आर्थिक नुकशशान और सभी नीयमों को ताकपर रखकर कक्केवारी कमीशन खोरी तथा नये विकाश कार्य के आड़ में हुए टेडर तथा होरहे भ्रष्टाचार की उच्च अस्तरीय जांच के आदेश की मांग की है । उन्होने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सभी वहन जगह जगह धूल चाट रही हैं । और उसके सीट, टायर जैसे जरुरी सामान भी चोरी हो चुकी है और वाहन सड़ रही है। मनपा की लापरवाही के कारण करोडों रुपये बर्बादी की भेट चढ़ गया है।

Related Articles

Back to top button