जैकलीन फर्नांडीज ने ‘फतेह’ को बताया ‘खुशी' का 'ठिकाना’

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को उनकी हालिया रिलीज ‘फतेह’ में शानदार काम के लिए सराहना मिल रही है। अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म में ‘खुशी’ का किरदार निभाना उनके लिए शानदार रहा और अब यह उनके लिए ‘खुशी का ठिकाना’ बन गया।

फिल्म में अभिनेत्री के किरदार का नाम खुशी है।

बतौर निर्देशक सोनू सूद की पहली फिल्म ‘फतेह’ में अभिनेत्री स्क्रीन शेयर कर रही हैं। फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया जा रहा है।

अपने किरदार को लेकर मिली प्रतिक्रिया पर जैकलीन ने आभार जताते हुए कहा, “खुशी का किरदार निभाना मेरे लिए वाकई बहुत खुशी की बात थी। मैंने एक ऐसे किरदार को निभाया, जो बुद्धि से काफी तेज है। उसकी सादगी ने मुझे प्रभावित किया। दर्शकों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया दिल को छू लेने वाली है।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे खुशी है कि दर्शक मुझे ऐसे किरदार निभाते हुए देख रहे हैं जो एक व्यक्ति के तौर पर मेरे व्यक्तित्व से मेल खाता है। 2025 की शुरुआत धमाकेदार रही। मैं अपने अपकमिंग रोमांचक प्रोजेक्ट्स के बारे में और अधिक जानकारी साझा करने के लिए उत्सुक हूं।”

फिल्म का निर्माण शक्ति सागर प्रोडक्शंस की सोनाली सूद और जी स्टूडियो के उमेश केआर बंसल ने किया है और सह-निर्माता अजय धामा हैं।

10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म साइबर क्राइम की दुनिया पर आधारित है। फिल्म में सोनू सूद एक पूर्व स्पेशल ऑपरेशन अधिकारी की भूमिका में हैं और जैकलीन एक हैकर के किरदार में नजर आईं।

जैकलीन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हाउसफुल 5’ में काम करने के लिए वह तैयार हैं।

–आईएएनएस

एमटी/एबीएम

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button