Janhvi is further enhancing Sridevi’s legacy with her beauty,जान्हवी अपनी खूबसूरती के साथ श्रीदेवी की विरासत को बढ़ा रही है आगे

खूबसूरत और टैलेंटेड बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हर तरफ आपना चार्म बिखेर रही हैं और सभी का दिल जीत रही हैं और इसके साथ ही वो अपनी मां की महान विरासत को बरकरार भी रख रही हैं। जान्हवी सिर्फ अपनी मां की तरह दिखती ही नहीं हैं बल्कि उनके पास वही करिश्माई आभा भी है, जिसने उनकी मां को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रतिष्ठित शख्सियत बना दिया। जान्हवी कपूर ने अपनी हालिया अपीयरेंस से दर्शकों को अपनी सुंदरता और ग्रेस से दीवाना कर दिया है, खासकर ट्रेडिशनल अटायर की अपनी पसंद से एक्ट्रेस के फैंस काफी इम्प्रेस हैं। इस दौरान जान्हवी अपने गोल्डन साड़ी लुक से सभी का खूब ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती नजर आई। उनकी खुद को अपनी मां की तरह ही आकर्षक बनाए रखने की क्षमता कमाल हैं। उनकी शिष्टता, आत्मविश्वास और सहज आकर्षण उनकी प्यारी मां द्वारा छोड़ी गई विरासत को दर्शाते हैं। गोल्डन साड़ी पहने, गजरा और खूबसूरत मुस्कान के साथ उनसे नजरें हटाना मुश्किल हो गया।जैसा कि जान्हवी कपूर सिनेमा की दुनिया में अपनी पहचान बना रही हैं, विशेषताओं और करिश्मा दोनों के मामले में उनकी मां से समानता, उनकी मां द्वारा बनाई गई विरासत की याद दिलाती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री अगली बार 2024 में रिलीज होने वाली आगामी फिल्म ‘देवारा’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में दिखाई देंगी।



