भीषण आग्निकांड में चार से पांच भंगार के गोदाम जलकर जलकर स्वाहा
Four to five junk warehouses burnt down in a massive fire

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी- भिवंडी गोडाउन बाहुल्य ईलाके के ओवली गांव में लगी भीषण आग की चपेट मे आजाने के कारण ४से पांच गोदाम जलकर स्वाहा होजाने का मामला प्रकाश मे आया है। यह घटना शुक्रवार दोपहर के समय हुई थी।ओवली ग्राम पंचायत क्षेत्र की इस खाली जमीन पर बने टिन शेड के गोदामों में बड़ी मात्रा में कागज रोल, प्लास्टिक, और पुठ्ठे जैसे भंगार सामग्रियों का भंडारण किया गया था।आग लगने के बाद तेज हवा के कारण आग ने सभी गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। गोदामों में भारी मात्रा में कागज रोल होने के कारण आग तेजी से फैल गई और पूरा भंडार जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही भिवंडी अग्निशमन दल की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की हरसंभव कोशिश की।हालांकि, पानी की कमी के चलते आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


