स्वंयं सिध्दिअंतरमहाविद्यालयीन कला और क्रीड़ा प्रतियोगिता ‘रूपांतरण’ का भव्य उदधाटन

Grand inauguration of Swayam Siddhi inter-college art and sports competition 'Transformation'

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी – भीवंडी टेमघर स्वयं सिद्धी महाविद्यालय के प्रांगण में अंतरमहाविद्यालयीन कला और क्रीड़ा प्रतियोगिता ‘रूपांतरण’ का भव्य उदधाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के विश्वस्त सीए सुरेश जैन,प्राचार्य शैलेश बोरकर,वरिष्ठ प्राध्यापक महेश सोनी और उप प्राचार्य डॉ.योगेश पवार उपस्थित थे।इह कार्यक्रम ‘रूपांतरण’ प्रतियोगिता के १६ वें बर्ष में फैशन शो, नृत्य, नाटिका, रंगोली, मेहंदी आदि जैसी कला प्रतियोगिताओं के साथ-साथ बॉक्स क्रिकेट, रस्साकशी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, खो-खो और कबड्डी जैसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भिवंडी, ठाणे,कल्याण-डोंबिवली और मुंबई के ३२ महाविद्यालयों से कुल २८०० छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजन समिति की प्रमुख प्राध्यापक रक्षा करवा, प्राध्यापक असवद शेख और अन्य प्राध्यापकों व विद्यार्थियों ने विशेष मेहनत की।

Related Articles

Back to top button