मातृशक्ति हमारी संस्कृति, इस सभ्यता का आधार: भाजपा नेता सुनील शर्मा
[ad_1]
जम्मू, 8 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का विशेष स्थान है।
उन्होंने कहा कि मातृशक्ति हमारी संस्कृति और सभ्यता का आधार है और भारत में महिलाओं को एक विशेष स्थान प्राप्त है। सुनील शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं बनाई हैं, जैसे लाडली बेटी और लखपति दीदी।
उन्होंने कहा कि आगामी 2019 के चुनावों में भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाएगा, जो उनके सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। मैं देश भर की सभी महिलाओं को आज शुभकामनाएं देना चाहूंगा। मातृशक्ति इस संस्कृति, इस सभ्यता का आधार है।
नेता प्रतिपक्ष ने जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस की सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं के अधिकारों को छीन लिया था। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस ने जो फैसले लिए थे, उनमें महिलाओं को उचित अधिकार नहीं दिए गए थे। इसके बाद उन्होंने सरकारी वाहनों में महिलाओं को राइड कराने वाले प्रदेश सरकार के फैसले पर कहा कि क्या नेशनल कांफ्रेंस ने कठुआ से जम्मू जाने वाली महिलाओं के लिए किराए में छूट का कोई इंतजाम किया? उन्होंने कहा कि जम्मू और श्रीनगर के बीच महिलाओं के लिए कोई सरकारी परिवहन व्यवस्था नहीं थी।
शर्मा ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस की पिछली सरकार के दौरान जम्मू-कश्मीर में जमीन, ठेके और नौकरियां बेची जाती थीं। उन्होंने यह भी कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ता सरकारी पदों पर आसीन थे, जैसे जिला प्रेसिडेंट को वीसी और तहसील प्रेसिडेंट को तहसीलदार बनाना, जो कि दुनियाभर में कहीं नहीं देखा गया। शर्मा ने आरोप लगाया कि अब नेशनल कांफ्रेंस के पास वह तंत्र नहीं है, इसलिए वे आलोचना कर रहे हैं।
–आईएएनएस
पीएसएम/केआर
[ad_2] Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ