बीमार पति के इलाज के नाम पर ठोंगी बाबा ने महिला से ठगे ८ लाख ८७ हजार रुपये

A fraud Baba duped a woman of 8 lakh 87 thousand rupees in the name of treating her sick husband

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी – भिवंडी मे बीमार पती का काला जादू टोना के माध्यम से ईलाज करने का झांसा देकर ४६ वर्षिय नुसरा अख्तर अलीम अंसारी नामक एक महिला से ढोंगी बाबा हजरत बाबा उर्फ अमजद असद खांन ने ८ लाख ८७ हजजार रूपये की ठगी करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर ठगी का शिकार हुई महिला ने बंदना शिंदे नामक सामाजिक कार्यकर्ता के माध्यम से शांतीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराई है।महाराष्ट्र में अंधश्रद्धा निर्मूलन कानून लागू होने व अंध विश्वास को लेकर रोक लगाने के बावजूद ठोंगी बाबाओं द्वारा भोली-भाली परेशान नागरिकों को ठगी करने के मामले सामने आते रहे हैं।ऐसे ही एक घटना में भिवंडी की रहने वाली एक महिला के बीमार पति तथा अपने बेटे पर काले जादू टोना के प्रभाव को खत्म करने का झांसा देकर ८लाख८७ हजार रुपये ढोंगी हजरत बाबा उर्फ अमजद असद खांन ने ठगी कर लिया। ठगी का शिकार हुई ४६ वर्षिय महिला का नाम नुसरा अख्तर अलीम अंसारी है। पुलिस की माने तो नुसरा के पति अख्तर लंबे समय से बीमार चल रहे थे । लेकिन इलाज के दौरान परेशान होने के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा था। अक्टूबर २०२३ में, हजरत बाबा ग्राहक बनकर एक दुकान पर आया और बातचीत के दौरान उसे बताया कि उसके पति और बेटे पर काला जादूटोना किया गया है। बाबा ने दावा किया कि यदि काला जादू नहीं हटाया गया तो उसका बेटा छह महीने में अपनी जान गंवा देगा। बाबा ने पीड़िता का विश्वास जीतने के लिए घर पर पूजा की और अंडे से कील निकालकर दिखाया। और उक्त महिला को विश्वास में लेकर उसने काला जादू हटाने के लिए कब्रिस्तान से एक मृत शरीर लाने की बात कही और इसके लिए १० लाख रुपये की मांग की। सौदा ८ लाख रुपये में तय हुआ।बाबा पीड़िता और उसके परिवार को चांदवड़, मालेगांव ले गया।और अपने साथी के जरिए झूठे तौर पर मृत शरीर का इंतजाम होने की बात कही। उसने एक बॉक्स में नकली शव लाकर गैबी नगर में रखने का दावा किया। विश्वास दिलाने के लिए बाबा ने एक शव की फोटो भी पीड़िता को मोबाइल पर भेजी। इतना ही नहीं, बाबा ने पीड़िता के परिवार को कर्ज लेने के लिए उकसाया और ३ लाख रुपये का कर्ज प्राइवेट साहूकार से ९% मासिक ब्याज पर दिलवाया। बाद में, बाबा ने कोई काम नहीं किया, जिससे परिवार को ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता ने अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की मुक्ता डाभोलकर से संपर्क किया। उनकी सलाह पर भिवंडी जिला अध्यक्ष वंदना शिंदे ने पुलिस आयुक्त को इस घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर, शांतीनगर पुलिस थाने में हजरत बाबा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा ३१८(४), ३१६(३) और २०१३ के जादूटोना विरोधी कानून की धारा ३(१) व ३(२) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर १५ जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसने अन्य लोगों को भी इसी तरह ठगा है या नहीं। भिवंडी शहर के अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर गोसावी ने कहा कि इस घटना से पता चलता है कि शिक्षित लोग भी भय के कारण अंधविश्वास के शिकार हो जाते हैं। उन्होंने नागरिकों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की और प्रशासन से आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की।

Related Articles

Back to top button