भिवंडी खंडूपाढा़ इलाके में लगी आग गोदाम, होटल, फर्निचर को लेकर कुल ५से ७ गोदाम जलकर खाक

Fire broke out in Bhiwandi Khandupadha area, total 5 to 7 warehouses including warehouse, hotel, furniture burnt to ashes

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी-भिवंडी में लगातार हो रही आगजनी की घटना ने बहुत बडा़ सवालिया निशान खडा़ कर दिया है? नवंबर माह से लेकर मार्च महीने के अंदर एक दर्जन के लगभग आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं। खंडू पाढा़ ईलाके में लगी भंगार की दुकान में भीषण आग की चपेट में फर्निचर, होटल सहित लगभग ५ से ७ दुकाने जलकर स्वाहा हो गई। यह आग लगभग सुबह चार बजे के आस- पास लगी।खबर मिलने पर भिवंडी दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन फर्निचर और भंगार की दुकानों में पुठ्ठा कागज के बंडल होने के कारण आग तिब्रगति से फैल गया । औल देखते देखते आग ने बिकराल रूप धारण करके लगभग ५ से ७ दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस आगजनी की घटना में किसी के हता हम होने की कोई खबर नहीं है। परंतु आग की चपेट में आने से लाखों की संपत्ति ज जलकर स्वाहा हो गया । आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशान ने लोगों को आगजनी की घटना स्थल से दूर रहने की हिदायत दी। पुलिस पंचनामा के बाद पता चल पाएगा कि कितना नुकसान हुआ है। और आग कैसे लगी।

Related Articles

Back to top button